1st Bihar Published by: Updated Apr 20, 2020, 2:03:09 PM
- फ़ोटो
DESK : कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है यूपी के सहारनपुर जिले का देवबंद इलाका। दारुल उलूम के लिए चर्चित देवबंद में पिछले 24 घंटे में 35 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। पूरे सहारनपुर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 86 तक पहुंच चुकी है।
यूपी के सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में ही पिछले 24 घंटे में 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पूरे सहारनपुर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो चुकी है। सबसे पहले देवबंद के हॉस्टल में रहने वाले जौनपुर के जिस छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी उसका एक साथी दारुल उलूम देवबंद के हॉस्टल में उसका रूम पार्टनर था। जांच में वह भी पॉजिटिव पाया गया है।
सहारनपुर जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने सामने बड़ी समस्या पेश आ रही है। देवबंद में अभी भी दो से ढाई हजार तक छात्र रह रहे हैं। इसके साथ दारुल उलूम वक्फ में भी दो हजार के आसपास छात्र हॉस्टल में रुके हुए हैं।