Google Gemini Photo Trend: सोशल मीडिया पर Nano Banana की धूम, यह कितना है सुरक्षित? जानिए... 25 सितंबर से ईरोड-जोगबनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हर गुरुवार और रविवार को ट्रेन का होगा परिचालन BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या, मां गंभीर रूप से हुई घायल Katihar News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो-बाइक की टक्कर में कई लोग घायल Bihar vigilance : भूमि विवाद निपटारे के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, निगरानी टीम ने दबोचा Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने सात DSP का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, लिस्ट देखें.... Bihar Politics: ‘झूठ बोलने की मशीन बनकर घूम रहे पीएम’ आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी को बताया सबसे नकारा प्रधानमंत्री Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में सफेद रंग क्यों होता है जरूरी? जानें... इसके पीछे का रहस्य Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी
16-Sep-2023 03:36 PM
By First Bihar
DESK : पीएम मोदी पर तंज करने के लिए कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच भारत का अधूरा नक्शा दिख रहा है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस नक्शा में नॉर्थ ईस्ट नहीं है। इसके बाद अब इस तस्वीर को लेकर विवाद उठाना शुरू हो गया है। भाजपा ने नेता के तरफ से इसको लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया गया है।
दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज है। ये दोनों पार्टी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी एक दूसरे पर हमलावर है। सबसे पहले बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा था, जिसके बाद कांग्रेस ने भी ऐसा ही एक एनीमेशन वीडियो रिलीज किया है। लेकिन, कांगेस खुद के ही चाल में फंस गई।
इस वीडियो को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने कांग्रेस के ऑफिशल वीडियो में नॉर्थ ईस्ट को हटाकर दिखाए गए भारत के अधूरे नक्शे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि- भारत को टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। उन्होंने लिखा, "कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल वीडियो में कश्मीर के बाद अब पूरे नॉर्थ ईस्ट को भारत के नक्शे से काट दिया है। क्या राहुल गांधी ने चाइनीज के साथ यह समझौता किया है कि नॉर्थ ईस्ट को चीन को सौंप देंगे? भारत के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। वह डेंजरस और कपटी हैं।
आपको बताते चलें कि, 2017 में जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच डोकलाम में संघर्ष चल रहा था उस समय आरोप लगे थे कि राहुल गांधी ने चीनी राजदूतों के साथ गुप्त बैठक की है। शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने तो इसका खंडन किया था लेकिन बाद में खुद राहुल गांधी ने 10 जुलाई 2017 को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह चीनी राजदूत से मिले थे।