ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने कार्यों का किया नया बंटवारा...जूनियर MVI को 'सीनियर' से महत्वपू्र्ण जिम्मेदारी, अब उठने लगे सवाल Bihar News: बिहार में जल्द मिलेगा शुगर फ्री आम, मधुमेह रोगियों के लिए खुशखबरी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, कमरे में सो रही मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, कमरे में सो रही मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, बेटे के सामने महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने ले ली थी पति की जान INDvsENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, चौथे स्थान पर बुमराह तो टॉप पर कौन?

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची असम: भीड़ ने बस को रोका, मोदी-मोदी का नारा लगाने वालों को राहुल गांधी ने दिया Flying Kiss

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची असम: भीड़ ने बस को रोका, मोदी-मोदी का नारा लगाने वालों को राहुल गांधी ने दिया Flying Kiss

21-Jan-2024 05:36 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से हुई। अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर यह इलाका स्थित है। जहां से यात्रा आज असम से होकर गुजरी। असम के सोनितपुर जिले से जब यह यात्रा निकल रही थी तभी भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बस से नीचे उतर गये। 


लेकिन राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वापस बस में बैठने को कहा। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाते दिखे। इन लोगों को देखकर बस में बैठे राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। तभी किसी ने अपने मोबाइल से फोटो बना लिया और फ्लाइंग किस का फोटो वायरल कर दिया। 


बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी ने आज असम सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 


राहुल गांधी विश्वनाथ असल के विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं बल्कि लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है। राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए हिमंत बिस्व सरमा  को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।