सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
26-Sep-2023 07:56 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव में NDA को कड़ी चुनौती देने के लिए I N D I A के सभी दल कमर कस रहे है, वहीं I N D I A अलाइंस की बड़ी पार्टी कांग्रेस अपने कार्यक्रम में खुद के कार्यकर्ताओं को एकजुट नहीं कर पा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज भोजपुर में देखने को मिला जहां कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान कुर्सियां खाली मिली।
भोजपुर में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह खुद अपने कार्यकताओं को एकजुट नहीं कर पाए। जिसके कारण आरा की रैली में भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान सभा स्थल पर कई कुर्सियां खाली मिली। कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान सभा स्थल पर गिने चुने लोग ही पहुंचे थे। वही बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा की कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी नहीं है, उन्होंने बताया की बेगूसराय, गया में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ लेकिन किसी तरह की कोई समस्या वहां देखने को नहीं मिली और भोजपुर में भी कार्यक्रम सही ढंग से आयोजित की गई है। भोजपुर के कांग्रेस परिवर्तन संकल्प रैली को अखिलेश सिंह ने सफल बताया।