ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने हाई टेंशन पोल पर चढ़कर किया ड्रामा, जान देने की धमकी से मचा हड़कंप Bihar Politics: अनंत बाबू को विजयी बनाइए....मोकामा की धरती से ललन सिंह ने कर दिया एलान Bihar Crime News: बिहार में रेल पार्सल से शराब की तस्करी, पुलिस ने बड़ी खेप को किया जब्त BIHAR NEWS : शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, लाखों की आयरन-फोलिक एसिड की दवाइयाँ बर्बाद; DEO ने दिए यह आदेश Bihar Medical Colleges: बिहार के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, अब इतने MBBS सीटों पर होगा नामांकन; जानें... Bihar Election 2025: बीजेपी बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिखाएगी पीएम मोदी की फिल्म, शुरू हुआ 'सेवा रथ' अभियान Bihar Election 2025: बीजेपी बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिखाएगी पीएम मोदी की फिल्म, शुरू हुआ 'सेवा रथ' अभियान Tejashwi Yadav : ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर तेजस्वी यादव, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा Bihar News: रियल स्टेट हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे बिहार के ये शहर, समय रहते निवेश करने वालों को भविष्य में भरपूर लाभ Bihar News: साइबर क्राइम की जांच पड़ गई उलटी, पुलिस ने ही छात्रा की पहचान को कर दिया उजागर

'कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा.. देशहित को नहीं समझती' भोपाल की रैली में गरजे पीएम मोदी

'कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा.. देशहित को नहीं समझती' भोपाल की रैली में गरजे पीएम मोदी

25-Sep-2023 12:55 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश और राजस्थान में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी बिसात बिछना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही राज्यों के दौरे पर हैं। भोपाल की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और उसकी तुलना जंग लगे लोहे से की।


रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल का कहा जाता है। एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आर्शीवाद दिया है। यह उत्साह दिखाता है कि भाजपा नई उर्जा से भर गई है। मध्य प्रदेश ने भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया है। देश नई विकास यात्रा पर निकल गया है। मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहचान कुशासन थी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी लेकिन बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया। राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है। मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, देशहित को नहीं समझती है। कांग्रेस खुद को बदलना नहीं चाहती है और नकारात्मकता फैलाती है। विकसित भारत के हर एक प्रोजेक्ट का विरोध कांग्रेस के नेता करते हैं।