Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ने के दौरान छोटी सी लापरवाही और चली गई जान Bihar News: निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, डॉक्टर और स्टाफ हुए फरार BIHAR: मुजफ्फरपुर में दो CSP सेंटर से लाखों की लूट, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar News: चोरी हुई 150 वर्ष पुरानी अष्टधातु की बनी बेशकीमती मूर्तियां, सिंहासन सहित 200 किलो था वजन BIHAR: अपने समर्थकों के साथ खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे
10-May-2022 10:03 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: कॉलेज से घर लौट रही दो छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर बदमाशों ने बेल्ट से दोनों लड़कियों की पिटाई कर दी। जबरन बाइक पर बैठाने और अपहरण की कोशिश करने पर जब लड़कियों ने शोर मचाया तब ग्रामीणों की नजर उन पर गयी।
फिर क्या था ग्रामीणों ने मनचलों को खदेड़ा जिसके बाद दोनों की जान बच पायी। घटना के विरोध में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
घटना सुपौल के पिपरा थानाक्षेत्र अंतर्गत महेशपुर बाजार के फसिया गांव के पास की है जहां दो लड़कियां जो पिपरा कॉलेज से कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो युवक बाइक से पीछा करते हुए फसिया महेशपुर के बीच मे एक पुलिया के पास लड़कियों को घेर लिया ओर दोनों के साथ छेड़खानी करने लगे और अपहरण की नीयत से जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।
लेकिन दोनों लड़की द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने बेल्ट से दोनों की पिटाई कर दी। लड़कियों ने जब शोर मचाया तब बगल में मवेशी चरा रहे लोगों की नजर उन पर गयी फिर क्या था ग्रामीणों ने मनचलों को खदेड़ा जिसके बाद किसी तरह दोनों लड़की की जान बचाई गयी। घटना की सूचना पीड़िता ने अपने घर वालों को दी। जिसके बाद घरवालों में ग्रामीणों के साथ घटना के विरोध में सड़क जाम दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।