BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
09-Nov-2022 11:35 AM
By
NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक कोचिंग संस्थान में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी की वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, क्लास में बच्चे आगे बैठने को लेकर भीड़ गए थे। देखते ही देखते वहां गोलियां चलने लगी। घटना नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले की है। इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
गोलीबारी की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल युवकों को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज कर पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के हरनारायण पुर के रहने वाले महेंद्र प्रसाद के बेटे रजनीश कुमार के रूप में की गई है। दूसरे घायल युवक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के डोमावर गांव के सुधीर सिंह के बेटे ऋतिक रौशन के रूप में हुई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नवीन नगर मोहल्ले में सिल्वर क्लासेस नामक कोचिंग क्लास में आगे बैठने को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।