ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

CM नीतीश को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे जेडीयू अध्यक्ष?

CM नीतीश को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण,  22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे जेडीयू अध्यक्ष?

03-Jan-2024 08:32 AM

By First Bihar

PATNA :  500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला के मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजने का काम चल रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। 


दरअसल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि- सीएम नीतीश कुमार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आने का आमंत्रण देने के लिए मिलने का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आमंत्रण भेजने का काम जारी है। चौपाल ने कहा कि नीतीश कुमार को 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण को भेजा गया है।  कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वह नीतीश कुमार से मिलकर भी उनसे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आग्रह करेंगे। 


वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिल गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री माना जा रहा है कि उनको बतौर जेडीयू पार्टी के अध्यक्ष यह न्योता मिला है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश ने हाल ही में जेडीयू की कमान संभाली है। कामेश्वर ने बताया कि 22 जनवरी के समारोह में 6500 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। इसके बाद कोई भी अयोध्या आ सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से 22 तारीख को सिर्फ निमंत्रण वाले लोगों को ही अयोध्या आने की अपील की जा रही है। 


मालूम हो कि, इससे पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया था। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को अभी तक प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। अगर निमंत्रण मिलता है, तो जेडीयू के नेता बेहिचक अयोध्या जाएंगे। नीतीश कुमार को अब निमंत्रण मिल गया है, तो उनके अयोध्या जाने की संभावना नजर आ रही है। 


आपको बताते चलें कि, धर्म नगरी अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ भी जोरों पर हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया है। पीएम 22 को अयोध्या के समारोह में शामिल होंगे। वहीं, आप  सभी 23 जनवरी से अनंत काल तक आ सकते हैं। राम मंदिर अब हमेशा-हमेशा के लिए है।  उन्होंने 22 जनवरी को हर भारतीय नागरिक से अपने घर में दीया जलाने की आग्रह किया है।