BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल Bihar News: शिक्षक का शव बंद कमरे से बरामद, तलाक के बाद से बढ़ गया था अकेलापन और तनाव Bihar News: शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा बिहार का यह जिला, एस.सिद्धार्थ ने बताया सरकार का प्लान मुंह में मधुमक्खी जाने से गई थी संजय कपूर की जान, जानें... ऐसी हालत में करना चाहिए कौन सा काम?
26-May-2024 05:13 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को बक्सर, अरवल, रोहतास, नालंदा और पटना में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। दिल्ली में जो सरकार बैठी है उसका संविधान पर विश्वास नहीं है।
मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की है। संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। देश में आराजकता का माहौल है और युवाओं में घोर निराशावाद फैल चुकी है। युवाओं की नजर इंडिया गठबन्धन है। दस साल पहले मोदी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि हम जहां रोजगार और महंगाई की बात कर रहे हैं तो ये हिन्दू, मुस्लिम की बात कर रहे हैं। संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। जब सभी संस्थानों का निजीकरण कर दिया जाएगा तो आरक्षण स्वतः समाप्त हो जायेगा।
सहनी ने कहा कि दस सालों में विकास के नाम पर पांच किलो ग्राम अनाज देने की बात की जा रही है। अनाज पहले भी दिया जा रहा था। पैसों के बल पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जनता द्वारा चुनी सरकार को गिरा दिया जा रहा है एमएलए, एमपी खरीद लिए जा रहे हैं, क्या यही लोकतंत्र है। सहनी ने इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने की अपील की।