ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

चोरों का संगठन है INDIA गठबंधन, दरभंगा में बोले साक्षी महाराज, मोदी के खौफ के कारण बना यह गठबंधन

चोरों का संगठन है  INDIA गठबंधन, दरभंगा में बोले साक्षी महाराज, मोदी के खौफ के कारण बना यह गठबंधन

26-Dec-2023 05:31 PM

By First Bihar

DARBHANG: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज अपने निजी दौरे पर बिहार के दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन पर जम कर हमला कर बोला की इंडिया गठबंधन तो कुछ है ही नहीं। वो घमंडिया गठबधन है। वो चोरों का संगठन है। या तो उनके नेता बेल पर है या जेल जाने की प्रतीक्षा में है। 


वही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल और केवल मोदी के खोफ के कारण इंडिया गठबंधन है। आप एक महीना देख लीजिए, ये गठबंधन तार तार होने वाला है। ये प्रयोग पहले भी होते रहे है, और पहले भी सफल नहीं हुए। 


वही उन्होंने कहा कि इनलोगो को मोदी के सबके साथ सबका विकास का खौफ है। ये गठबंधन वाले लोग सड़क, बिजली, विकास, गरीब, किसान की बात नहीं करते। इनका बस एक ही एजेंडा है। मोदी हटाओ, लेकिन जनता समझ रही है। वही उन्होंने कहा की कांग्रेस तो समाप्त हो चुकी है। आप ये देखिए जैसे जोकर होता है न वैसे ही राहुल गांधी जोकर बन गया है। 


देश के उपराष्ट्रपति का कल्याण बनर्जी मजाक बना रहे है। बिलकुल बंदर की तरह, राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे है। ये केवल उनका नही, देश का अपमान है। मुझे लगता है कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। वो जहां है उससे भी कम जाने वाली है। बीजेपी हानि और लाभ की चिंता नहीं करती है। बीजेपी राष्ट्र की राजनीति करती है। 


वही उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। वो वोट की राजनीति नही करती है। वो तुष्टीकरण किसी का नहीं करती है। आपने मोदी के कार्यकाल में देखा होगा की सारे हिंदुस्तान में एक भी साप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। वो लोग कहते थे अगर बीजेपी आएगी तो मुस्लिम को खा जायेगी। हम लहसुन प्याज नहीं खाते, तो मुस्लिम को क्या खायेंगे। अब मुस्लिम भी समझ गए है। यही विपक्ष का रोना है की हिंदू तो बीजेपी के साथ है ही, अब मुस्लिम भी जा रहे है। अब हम किस पर राजनीति करेंगे। ये सब अपना बोडिया बिस्तर बांध ले। अब राजनीति इनसे नहीं होने वाली है।