Bihar News: नींद से जागी सरकार..CM नीतीश की 'करप्शन' पर हाईलेवल मीटिंग, खनन-परिवहन व इन विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विजिलेंस-SVU-EOU से एक्शन लेने को कहा... Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: BPSC से चय़नित परियोजना प्रबंधकों ने उद्योग मंत्री से की मुलाकात, नीतीश मिश्रा बोले- औद्योगिक विकास में सभी मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाएंगे Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया Bihar News: बिहार में फिल्म शूटिंग पर ग्रहण! 32 डीएम ने नहीं बताया स्पॉट; बड़ी लापरवाही उजागर Success Story: बिहार की ज्ञानी कुमारी को गूगल में मिली लाखों की जॉब, जानिए... कैसे मिली सफलता? Indian Army School: अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं सेना में अफसर? इस स्कूल से बेहतर नहीं है कोई और विकल्प Bihar News: जांच रिपोर्ट के बाद वेतन की होगी वसूली...SP ने RTI से दी जानकारी, सिपाहियों के संघ के 'नेता' का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर फरार रहने का हुआ था खुलासा
28-Oct-2022 08:33 AM
By
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई है। नहाय खाय के साथ आज से सूर्य उपासना का महापर्व शुरू हो गया है। इस दौरान पहले व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और फिर उदयीमान सूर्य को। छठ महापर्व के मौके पर बिहार में मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 अक्टूबर को बिहार में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान सूरज देवता के दर्शन भी अच्छे तरीके से हो पाएंगे। बिहार में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच 30 अक्टूबर को बना रहेगा जबकि 31 अक्टूबर को 17 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। बिहार के उत्तर पूर्वी इलाके में सुबह के समय हल्का कोहरा होने की संभावना है।
बिहार में 30 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय शाम 4:58 से 5:17 के बीच है जबकि 31 अक्टूबर की सुबह सूर्योदय का समय 5:46 से 6:02 तक रहेगा। इस दौरान व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य दे पाएंगे। मौसम विभाग ने जिला मुख्यालयों के लिए अलग से सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी किया है।