ब्रेकिंग न्यूज़

Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट

BIHAR NEWS : छठ घाट बनाने के दौरान फिसला पांव, नदी में गिरा युवक लापता

BIHAR NEWS : छठ घाट बनाने के दौरान फिसला पांव,  नदी में गिरा युवक लापता

07-Nov-2024 01:16 PM

By First Bihar

KHAGARIYA : बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक नदी में फिसल गया और तब से वो लापता है। यह घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत अंतर्गत बरियाही घाट का बताया जा रहा है। यहां  गुरुवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक लापता हो गया। लापता युवक बंगलिया गांव निवासी गजेन्द्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है। 


वहीं, घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गांव के अन्य युवकों के साथ साथ घाट बनाने कोसी नदी के बरियाही घाट गया हुआ था। नदी के गहरे पानी में फिसल जाने के कारण वह लापता हो गया। घटना के बाद आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पर पहुंचे परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद छोटी नाव के सहारे स्थानीय गोताखोरों ने लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी। 


इधर मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि लापता युवक की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। खोजबीन जारी है। आज घाट पर लोगों की भीड़ भी उमड़ने वाली है। इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है। हरेक तरह से जांच किया जा रहा है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।