ब्रेकिंग न्यूज़

Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?

CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित : लड़कियों ने मारी बाजी ; 87.98 फीसदी बच्चे पास

CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित : लड़कियों ने मारी बाजी ; 87.98 फीसदी बच्चे पास

13-May-2024 12:28 PM

By First Bihar

DELHI : सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नजीते घोषित कर दिए हैं। इस बार की परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की परीक्षा में कुल 87.98 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


परीक्षा में सफल 87.98 फीसदी परीक्षार्थियों में 91.52 प्रतिशत लड़कियां जबकि 85.12 फीसदी लड़के पास हुए हैं। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी अधिक लड़कियों ने सफलता हासिल की है। पूरे देशभर में त्रिवेंद्रम सबसे अव्वल रहा है, जहां 99.91 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। इसके बाद दिल्ली वेस्ट का पासिंग परसेंट 95.64 रहा है। पहले कहा जा रहा था कि 20 मई तक रिजल्ट आएगा हालांकि सीबीएससी ने इससे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया।


CBSE ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। पिछले साल भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी सोमवार को ही जारी होने की संभावना है, हालांकि बोर्ड ने अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।