ब्रेकिंग न्यूज़

शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन BPSC PT Exam: 71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों की हुई समीक्षा

Bhagalpur Srijan Scam: सृजन घोटाला केस में CBI का बड़ा एक्शन, किंगपीन मनोरमा देवी का करीबी अरेस्ट; दो साल से दे रहा था चकमा

Bhagalpur Srijan Scam: सृजन घोटाला केस में CBI का बड़ा एक्शन, किंगपीन मनोरमा देवी का करीबी अरेस्ट; दो साल से दे रहा था चकमा

18-Dec-2024 08:18 AM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला (Srijan scam) की किंगपीन मनोरमा देवी (Manorama Devi) के करीबी सतीश चंद्र झा (Satish Chandra Jha) को आखिरकार गिरफ्तार(arrest) कर लिया गया। सीबीआई (cbi) की टीम ने सृजन महिला सहयोग विकास समिति के तत्कालीन ऑडिटर सतीश चंद्र झा को गाजियाबाद से अरेस्ट किया है। वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था।


दरअसल, भागलपुर के सृजन महिला सहयोग विकास समिति में करीब 2200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। मनोरमा देवी इस एनजीओ की संचालिका थी। कई सरकारी संस्थानों का पैसा सृजन के खाते में पहुंचता था, जिसे मनोरमा देवी ऋण के रूप में बांटती थी। मनोरमा देवी के निधन के बाद बैंकों का पैसा वापस नहीं मिल सका। बाद में इसकी जांच शुरू हुई तो हड़कंप मच गया।


सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को सृजन घोटाले की जांच शुरू की। इस मामले में मनोरमा देवी, उसके बेटे अमित कुमार, बहू रजनी प्रिया, सतीश चंद्र झा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई लगातार इस मामले की जांच में जुटी है। साल 2022 से फरार सतीश चंद्र झा को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।


आखिरकार सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सतीश चंद्र झा को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया। बुधवार यानी आज उसे पटना की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद सीबीआई उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। इससे पहले मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया को भी दिल्ली से सटे इलाके से गिरफ्तार किया गया था।


करीब 22 सौ करोड़ के इस सृजन घोटाले में अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सहरसा के बनगांव निवासी सतीश झा के सरेंडर नहीं करने पर कुछ महीने पहले उसके फ्लैट पर इश्तेहार चिपकाया था। कोर्ट ने सतीश चंद्र झा की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था, जिसके बाद से वह फरार हो गया था।