Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम
22-Dec-2024 05:49 PM
By First Bihar
RAJASTHAN: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घटना के बाद वसुंधरा राजे गाड़ी से उतरी और घायल पुलिसवालों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
घटना पाली जिले के बाली की है जहां वसुंधरा राजे कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी के घर से लौट रही थी। ओटाराम देवासी की मां का निधन हो गया है इसलिए वो उनके घर मिलकर सांत्वना देने गई थी।
बताया जाता है कि वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस वैन एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसा पाली जिले के पणिहारी चौक के पास हुई है। हादसे के बाद वसुंधरा राजे अपनी गाड़ी से उतरी और घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना और तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया।
घायल पुलिस कर्मियों की पहचान रूपाराम, भाग चंद, सूरज, नवीन और जितेंद्र के रूप में हुई है। सभी पुलिस कर्मियों को बाली अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। वसुंधरा राजे ने बाली के विधायक पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस कर्मियों को देखने के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में मंत्री, कलेक्टर, एसपी और स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह मौजूद हैं।
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसवाले घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हादसा#VasundharaRaje #BREAKING #Rajasthan #Accident pic.twitter.com/GxKt4CGKFW
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 22, 2024