20 मई को जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से प्रशांत किशोर करेंगे शुरुआत Bihar News: मद्य निषेध विभाग में इंस्पेक्टर राज ! बक्सर में नए अधीक्षक की हुई पोस्टिंग...तो सिवान-कैमूर के लिए किस बात का इंतजार ? Bihar News: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, इश्कबाजी में गंवाई जान IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले IPL 2025: आज बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे SRH और MI के खिलाड़ी, IPL ने लिए यह बड़े फैसले पहलगाम आतंकी हमले पर हिंदू संगठनों का विरोध, मुस्लिम मजदूरों से काम नहीं कराने का लिया फैसला Bihar News: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, घूमने गए थे 4 दोस्त; नहाने के दौरान दो की गई जान USA-ISRAEL Military Planes In India: अमेरिका और इजरायल ने भारत में तैनात किए अपने लड़ाकू विमान, क्या होने वाला है कुछ बड़ा? Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर Pahalgam Attack: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी कर दिया ऐसा आदेश, भारत में मौजूद हर पाकिस्तानी को बिल से आना होगा बाहर
23-Jan-2024 07:30 PM
By First Bihar
DESK: बिजनेस में नुकसान होने के बाद एक शख्स काफी परेशान था। इस वक्त पति के साथ रहने के बजाय पत्नी घर छोड़कर चली गयी। बच्चे घर पर पिता के साथ रह रहे थे। लेकिन एक साथ दो-दो सदमा वो बर्दाश्त करने की स्थिति में वो नहीं था। अपनी इन परेशानियों के कारण वो काफी डिप्रेशन में चला गया। आजिज होकर उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया।
जान देने की मकसद से वो भीड़-भाड़ वाले सड़क पर बने एक ब्रिज पर चढ़ गया और पुल से छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। तभी किसी ने उसे ऐसा करते देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पुल से नीचे उतारने की भरपुर कोशिश की लेकिन वो जान देने पर आमदा था।
वह पुल से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। जिसके कारण करीब आधे घंटे तक यातायात भी बाधित हो गया। कोलकाता पुलिस को भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर इस शख्स को नीचे कैसे उतारे। फिर भी पुलिस की टीम शख्स को समझाने में लगी थी। फिर अचानक कोलकाता पुलिस ने उसके लिए बिरयानी मंगवाई और उसे नौकरी का लालच दिया।
नीचे बिरयानी देख उसके मुंह से पानी आने लगी। फिर क्या था कोलकाता के रहने वाले 40 वर्षीय शख्स ने सुसाइड का प्लान की कैंसिल कर दिया। जिसके बाद उसे पुल से नीचे उतारा गया और परिवार वालों की इसकी सूचना दी गयी। इस शख्स के पुल से उतरने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। वही यातायात भी बहाल हो सका।