Hindi News / news / बस स्टैंड में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली तीन बसें, मची अफरा-तफरी

बस स्टैंड में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली तीन बसें, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated May 04, 2021, 10:37:47 AM

बस स्टैंड में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली तीन बसें, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां बस स्टैंड में आग लगने से तीन बसें बुरी तरह जलकर राख हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. 


घटना अहियापुर इलाके के बैरिया बस स्टैंड की बताई जा रही है. जानकारी क अनुसार, स्टैंड में खड़ी तीन बसें अचानक से धू-धूकर जलने लगी जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोगों ने फायर स्टेशन ने फ़ोन कर जानकारी दी. 


मामले की सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इधर स्थानीय थाना की पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने में जुटी हुई है. फिलहाल आग किस वजह से लगी, इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है.