ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार समाजसेवी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण Google Map के चक्कर में बड़ा हादसा, कार सहित खाई में गिरी महिला Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत

संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक, नये साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ 7 राज्यों के बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष!

 संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक, नये साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ 7 राज्यों के बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष!

29-Dec-2024 10:02 PM

By First Bihar

DELHI: संगठन चुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सभी राष्ट्रीय महासचिव, संगठन चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और चुनाव अधिकारी मौजूद थे। 


भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठन स्तर पर जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। वही नये साल में पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल सकता है। दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई। 


बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। जेपी नड्डा जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बने और 2020 में पू्र्णकालिन अध्यक्ष बनाये गये। वैसे तो जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में ही खत्म हो चुका था लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया।


 भाजपा के संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल तक लगातार अध्यक्ष रह सकता है। जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाने के बाद उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावना खत्म हो चुकी है। वही भाजपा में एक व्यक्ति-एक पद का भी नियम बना हुआ है।