Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
14-Dec-2024 09:52 AM
By First Bihar
DELHI : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी 97 बरस के हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 4-5 महीनों के अंदर वो करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि वो इन दिनों अपने घर पर ही रहते हैं और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होते। आडवाणी को इस साल देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। लेकिन वो स्वास्थ्य की वजह से राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके। उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।
मालूम हो कि इससे पहले भी उन्हें इसी साल जुलाई महीने में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उससे ठीक एक महीने पहले 26 जून को रात लगभग 10:30 बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें यूरोलॉजी विभाग में उपचार मिल रहा था। वह 27 जून की दोपहर को डिस्चार्ज हो गए थे।
आपको बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था। आडवाणी ने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर स्वयंसेवक के रूप में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। आडवाणी पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं।