ब्रेकिंग न्यूज़

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..

बर्थडे पार्टी में लगा था शराबियों का जमावड़ा, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

बर्थडे पार्टी में लगा था शराबियों का जमावड़ा, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

12-Oct-2022 01:26 PM

By

SIWAN : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते जा रहा है। इसी बीच सीवान जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान लोगों ने पहले जमकर शराब पी और बाद में पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। मामला जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव का है। मंगलवार की देर रात यहां बर्थडे पार्टी चल रहा था, जिसमें लोग जमकर शराब पी रहे थे। 




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शराबियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि 50 से ज्यादा लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घायल सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।




हैरान करने वाली बात तो ये है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। सरकार से लेकर प्रशासन तक ये दावा करती है कि राज्यभर में कानून का पालन सख्ती से हो रहा है। इसके बावजूद लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और छापेमारी करने पर पुलिस पर भी हमला कर देते हैं।