आतंकी हमले के खिलाफ छातापुर में कैंडल मार्च, यह निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की आत्मा पर हमला है: संजीव मिश्रा सीतामढ़ी में ट्रांसजेंडर से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पूजा समेत चार आरोपी गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने से वापस लौट गई शैतान सिंह की बारात, बेकार गया 4 साल लंबा इंतजार IAS अधिकारी KK पाठक की बिहार से विदाई, अब केंद्र में निभाएंगे नई जिम्मेदारी Paghalgam Terror Attack: भारत इस दिन कर सकता है पाकिस्तान पर हमला, पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त का बड़ा दावा बिहार में समलैंगिक विवाह का मामला: 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से की शादी Pahalgam Terror Attack: “चलो मंदिर चलते हैं”, कैसे भगवान शिव के आशीर्वाद ने बचा ली इस कपल की जान, पढ़कर आप भी कहेंगे “हर हर महादेव” हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते दानापुर और सहरसा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 29 अप्रैल से सुपौल तक परिचालन बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान
20-Jul-2022 04:30 PM
By
DESK: इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता लगातार थाने का चक्कर लगा रही है और पुलिस से न्याय की मांग कर रही है।
गैंगरेप का यह मामला गुरुग्राम का है जहां भोंडसी थाने में पीड़िता ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। सोनीपत जिले की रहने वाली पीड़िता ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गुरुग्राम में रहकर वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। बीमा कराने के सिलसिले में तीन साल पहले उसकी विकास नाम के एक शख्स से मुलाकात हुई थी। विकास अपनी मां का बीमा कराना चाहता था। तब उसने विकास की मां की पॉलिसी कराने में मदद की थी।
एक दिन जब विकास की मां का देहांत हो गया तब क्लेम दिलवाने के लिए विकास फिर उससे मिला था। उस समय क्लेम दिलवाने में भी उसने विकास की मदद की थी। दो सप्ताह पहले विकास ने उसे फोन किया था। उसने फोन पर बताया था कि उसके एक परिचित नितिन को 30 लाख का बीमा कराना है। जिसके बाद विकास ने एक होटल में महिला एजेंन्ट को बुलाया। 30 लाख का इंश्योरेंस करने के लिए युवती होटल पहुंच गयी।
होटल के कमरे में जाने के बाद उसने देखा कि दो लोग मौजूद है। विकास और नितिन ने पहले उससे बीमा की जानकारी ली। फिर कुछ देर बाद हाथ पकड़ लिया और जबरन उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी तो वो उसे जान से मार डालेंगे। आरोपियों की धमकी से घबरायी युवती सीधे भोंडसी थाने पहुंच गयी और वहां पुलिसवालों को अपनी आपबीती बतायी।
युवती की बात सुनकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। आनन फानन में युवती की शिकायत दर्ज की गयी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। दोनों आरोपी विकास और नितिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।