कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
02-Oct-2022 04:35 PM
By
JAMUI: जमुई में एक महिला की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी है। बाइक के ठोकर से एक बच्चे के घायल होने के बाद महिला के पति और बेटे को लोगों ने बंधक बना लिया था। पति और बेटे को छुड़ाने गयी महिला की लोगों ने इस कदर पिटाई कर दी की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना जमुई के चकाई थाना क्षेत्र के कौनजी पहाड़ी गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने बेटे शंकर यादव के साथ गिरिधारी यादव दुर्गा पूजा का सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। पूजा का सामान खरीदने के बाद दोनों बाप-बेटे घर लौट रहा था। कौनजी पहाड़ी गांव पहुंचते ही बाइक के सामने एक बच्चा आ गया और घायल हो गया।
रमेश हेंब्रम के बेटे के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने बाप-बेटे को बंधक बना लिया और जमकर धुनाई कर दी। पति और बेटे को बंधक बनाए जाने की खबर सुनकर पत्नी कुसुम देवी मौके पर पहुंची और पति और बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन लोगों ने उसकी बात एक ना सुनी। लोगों ने महिला की भी पिटाई शुरू कर दी।
कुसुम देवी को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गयी। मृतका की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के कौनजी पहाड़ी निवासी गिरधारी यादव की पत्नी कुसुम देवी के रुप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला की निर्मम हत्या के बाद गांव के दबंग फरार हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।