ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार Bihar News: राजद की चिंता बढ़ाने ओवैसी आ रहे बिहार, 'ढाका' में जनसभा को करेंगे संबोधित Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट Pahalgam Attack: 3 पाकिस्तानी बच्चों को रांची से भेजा गया दिल्ली, गर्मी की छुट्टी मनाने आए हुए थे नानी के घर Road Accident: 10 दिन पहले हुई थी शादी, अब सड़क दुर्घटना में पत्नी और माँ दोनों को खोया

Bihar Weather: बिहार में कल से बदल जाएगा मौसम का मियाज, IMD ने जारी किया अलर्ट; बारिश की भी संभावना

Bihar Weather: बिहार में कल से बदल जाएगा मौसम का मियाज, IMD ने जारी किया अलर्ट; बारिश की भी संभावना

26-Dec-2024 07:15 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने की संभावना है। 


दरअसल, बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है।


वहीं, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


इधर,  गुरुवार सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।राज्य में पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड में दर्ज किया गया है।