Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल
14-Dec-2024 07:12 AM
By First Bihar
Bihar Weather : बिहार में शीतलहर का मौसम आ गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बिहार की हवा ने कनकनी पैदा कर दी है। लिहाजा मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शनिवार को बिहार के 12 जिलों में सुबह और शाम कोहरे छाये रहने की संभावना है।
वहीं, वर्तमान में उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में तापमान कम हैं। दक्षिणी बिहार के कई जिलों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा शहर रहा है, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर में भी तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
दरभंगा का तापमान भी आसपास के जिलों की तरह 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है बिहार के सभी जिलों में प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
इधर, कड़ाके की ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों को बचाने के लिए किसान कई तरह के उपाय कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं. यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ गई हैं. सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।