ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की संदिग्ध मौत से नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, पथराव में थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल Bihar Land Survey: सरकार ने तय की सभी CO की जवाबदेही, 12 दिनों में दाखिल खारिज नहीं करने पर नपेंगे Bihar Crime News: नागालैंड के रास्ते बिहार पहुंच रहे चीन के घातक हथियार! NIA की जांच में बड़ा खुलासा Bihar Crime News: नागालैंड के रास्ते बिहार पहुंच रहे चीन के घातक हथियार! NIA की जांच में बड़ा खुलासा Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों का प्रमोशन, लिस्ट में इनका नाम है शामिल, जानें.... DM taken action on BEO : बेतिया में 9 प्रखंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई, डीएम के आदेश की अनदेखी पर हुई कारवाई Bihar News: फोरलेन बनेगी पटना की यह महत्वपूर्ण सड़क, अरवल-दाउदनगर और अंबा बाईपास को लेकर सामने आया नया अपडेट Bihar Teacher News: सरकारी स्कूलों में फर्जी हाजिरी का खेल, शिक्षक बना रहे नये-नये जुगाड़, जल्द होगी कार्रवाई RCD के इस कार्यपालक अभियंता ने 'डिप्टी CM' को गलत जानकारी दी...भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश की थी, पांच माह बाद हुआ एक्शन Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसे में दादी-पोता की मौत, मन्नत उतारने जा रहा था पूरा परिवार; बच गई बलि के बकरे की जान

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश के आसार, इन शहरों में होगा आसानी चक्रवात का असर

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश के आसार, इन शहरों में होगा आसानी चक्रवात का असर

11-May-2022 11:32 AM

By

PATNA: बिहार में मौसम हर दिन बदल रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान आसानी ओडिशा और आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसकी रफ्तार में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबित बिहार में इसका प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। 


हालांकि, उत्तर पूर्व जिलों में बादलों का बनना और बारिश की गतिविधियां बनी हुई है। पटना और प्रदेश के कई शहरों का मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी में हवा की स्थिति बनी रहेगी। जबकि उत्तर पश्चिम-मध्य और उत्तर पूर्व जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी अनुमान लगाए जा रहे है। मौसमी प्रभाव के कारण शुक्रवार तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दी जाएगी। 


इन जिलों में शुक्रवार तक बारिश के आसार

माना जा रहा है कि शुक्रवार तक प्रदेश के 18 जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, शिवहर में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताकि, मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री से बढ़कर पटना का तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डिहरी में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीतामढ़ी, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, अररिया, भागलपुर, सबौर, पूर्णिया के अलावा प्रदेश के बांकी भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। 


प्रदेश के इन जिलों में हुई तापमान की बढ़ोतरी

स्थान                    वृद्धि       अधिकतम तापमान

पटना -                 0.2-        37.3 

जमुई -                 0.6-        37.4 

बांका -                 0.7-        37.1  

सुपौल -                0.9-        35.1 

फारबिसगंज -        0.1-        38.2 

कटिहार -             1.6-        37.1  

वाल्मीकि नगर -     0.2-        36.8

पश्चिमी चंपारण -   1.4-          37.9 

पूर्वी चंपारण -       1.4-         36.0 

मुजफ्फरपुर-         0.6-        33.0 

वैशाली -              3.2-         37.2 

समस्तीपुर -          0.3-         33.5

बक्सर -               1.2-         39.0  

रोहतास -             0.6-         39.2 

औरंगाबाद -          2.2-        38.8