Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल
09-Dec-2024 09:04 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 10 से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान लुढक कर 06℃ से 08℃ के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
मौसम विभाग की माने तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बिहार में मौसम बदला है। तेज पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
कल 10 दिसंबर को पटना का अधिकत्तम तापमान 25℃ और न्यूनतम तापमान 15℃ रहने की संभावना है। 6 बजकर 25 मिनट पर सूर्योदय और 5 बजे सूर्यास्त होगा। वही 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 6 बजकर 26 मिनट पर सूर्योदय और 5 बजे सूर्यास्त होगा। 12 दिसंबर को भी 24 और 13 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान रहेगा। 12 दिसंबर को सूर्योदय 6 बजकर 26 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजे होगा। वही 13 दिसंबर को अधिकत्तम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही 13 दिसंबर को सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 1 मिनट पर होगा।