शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
06-Sep-2022 02:53 PM
By
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक मुस्लिम महिला पर हलाला का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पति से तीन तलाक के बाद महिला के ससुराल वाले देवर या उसके ननदोई से हलाला का दबाव बना रहे हैं और बिना हलाला के उसे घर में रखने को तैयार नहीं हैं। ससुराल वालों का कहना है कि देवर या ननदोई के साथ हलाला के बाद ही उसका फिर से उसके पति के साथ निकाह हो सकेगा और वह घर में रह सकेगी हालांकि महिला इसके लिए तैयार नहीं है। महिला की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग की टीम आज सकरा पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की।
दरअसल, शादी के बाद से पीड़ित महिला अपने ससुराल में पति के साथ अपनी गृहस्ती संभाल रही थी। इसी बीच उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। बावजूद इसके महिला का पति उसके ऊपर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाता था। पति 10 लाख रुपए के साथ पांच भर सोना की मांग महिला के मायके वालों से कर रहा था। इसको लेकर वह पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता रहता था।
मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी पति और ससुराल वालों ने डेढ़ साल पहले महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद अप्रैल 2021 में इसको लेकर पंचायती भी हुई। इसी पंचायती के दौरान पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से ही ससुराल के लोग महिला को रखने के लिए हलाला का दबाव बना रहे हैं लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं है।
ससुराल के लोग महिला के देवर या ननदोई से हलाला का लगातार दबाव बना रहे हैं। ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला थाने पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर मामले के छानबीन में जुट गई है। इसी बीच महिला ने मानवाधिकार आयोग से संपर्क साधा और अपनी आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग की टीम एक्शन में आई और मुजफ्फऱपुर पहुंचकर मामले की छानबीन की। आयोग के सदस्यों ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।