सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
17-Sep-2022 02:33 PM
By
BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार से वार कर अपने तीन रिश्तेदारों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नाथनगर के बैरिया इलाके की है। यहां घर में सो रहे परिवार के लोगों पर सिरफिरे ने अचानक हमला बोल दिया। धारदार हथियार से वार कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान पीड़ित के पोते बाजों मंडल धारदार हथियार लेकर कमरे में पहुंचा और वहां सो रहे आनंदी मंडल, उनकी पत्नी लालो देवी और पोता धनेशर पर ताबड़तोड़ हमला वार करने लगा। इसके बाद कमरे में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स फरार बताया जा रहा है। किस कारण से उसने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला किया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में शामिल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।