ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा

बिहार : शादी के जोड़े में कोर्ट पहुंची नई नवेली दुल्हन, दो दिन पहले हुए थे सात फेरे, जानिए.. पूरा मामला

बिहार : शादी के जोड़े में कोर्ट पहुंची नई नवेली दुल्हन, दो दिन पहले हुए थे सात फेरे, जानिए.. पूरा मामला

08-Jul-2022 06:51 PM

By

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी कर ली थी। इस बात से नाराज दुल्हन के पिता ने दूल्हे के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जबकि दुल्हन को भी हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। मामला बखरी थाना क्षेत्र के गनगरहौ गांव का है।


दरअसल, सच्चिदानंद महतो के बेटे मनोहर कुमार और घाघरा निवासी लड़की के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोहर गांव में ही एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता है। तीन साल पहले लड़की के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। लड़की ने मनोहर को पिता के इलाज के लिए घर बुलाया था। मनोहर लड़की के पिता के इलाज के लिए उसके घर आने जाने लगा। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा को बात प्यार मोहब्बत तक पहुंच गई।


दोनों की जाति अलग होने के कारण लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ बीते 6 जुलाई को दोनों की शादी ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में करा दी। शादी के बाद मनोहर पत्नी को लेकर अपने घर चला गया। इसी बीच लड़की के पिता ने पुलिस में बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। शादी के जोड़े में ही दुल्हर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची थी।