Hindi News / news / बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Apr 27, 2021, 1:47:11 PM

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच सरकार ने कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है. सरकार ने बिहार प्रशसंक सेवा के डेढ़ दर्जन अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के कुल 18 अफसरों का तबादला किया गया है. ये सभी उप सचिव स्तर के अधिकारी हैं, जिन्हें ओएसडी, सीनियर डिप्टी मजिस्ट्रेट, डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में तैनात किया गया है. 


बिहार सरकार ने जिन अधिकारियों का तबादला किया है, ये सभी सूबे के विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में तैनात थे.