Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?
30-Jul-2024 08:02 PM
By First Bihar
GAYA: सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर गया की डिप्टी मेयर भड़क गई और कहने लगी कि मिल जाए विधायक जी तो उसको लहरा देंगे। गया नगर निगम के जनप्रतिनिधि नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार और बिहार सरकार के मंत्री पर आग बबूला हैं।
डिप्टी मेयर चिंता देवी का कहना है कि नगर विधायक ने कहा है कि दुर्भाग्य है कि नगर निगम में गलत लोग आ गए हैं। ऐसा कहकर नगर विधायक ने नगर निगम के मेयर 53 वार्ड पार्षद और डिप्टी मेयर के साथ साथ गया कि जनता का अपमान किया है। यह अपमान नगर निगम के जन प्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं यदि वह कहीं भी शहर में मिल गए तो उन्हें उसी जगह पर लहरा दिया जाएगा। ये बातें डिप्टी मेयर चिंता देवी ने पूरे ताव के साथ मेज पीटते हुई मीडिया के समक्ष कहीं।
सशक्त समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव भी इस मौके पर गुस्से में दिखे। कहा कि नगर विधायक ने बीते दिनों सेंट्रल बिहार चैम्बर आफ कॉमर्स की मीटिंग में खुल्ले मंच से कहा था कि नगर निगम में गलत लोग चुन कर आ गए हैं। ऐसा कह कर नगर विधायक ने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा कह कर उन्होंने गया की जनता का अपमान किया है। इसके विरोध में सभी पार्षद अपने अपने क्षेत्र के थाना में नगर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
इसके अलावा हाल ही में प्रकाशित गजट में अपशिष्ट प्रबंधन, झाड़ू, साफ सफाई का काम और नगर आयुक्त द्वारा एजेंडा लाने और प्रोसिडिंग का अधिकार दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इसके विरोध में सभी प्रदेश के सभी नगर निगम ने मोर्चा खोला है। गया नगर निगम भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से प्रकाशित गजट को गया नगर निगम के सभी पार्षद, मेयर डिप्टी मेयर ने आग के हवाले किया।
वहीं मेयर वीरेंद्र पासवान उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि संविधान के विरुद्ध जाकर नगर निगम के वार्ड पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर का अधिकार ओवररूल किया जा रहा है। यह गलत है। इसकी लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर विधायक प्रेम कुमार अक्सर जनता को गुमराह कर रहे है। इस बार तो उन्होंने कह दिया कि दुर्भाग्य है कि नगर निगम में गलत लोग चुन कर आ गए हैं। यह शोभनीय नहीं है। इसके विरोध में हमलोग केस दर्ज करा रहे हैं। केस दर्ज किए जाने के बाद यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।