ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा Bihar Politics: ‘चोर आज चोरी के खिलाफ बोल रहा’ गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला BIHAR NEWS : “सनातन जोड़ो यात्रा” के तीसरे चरण का भव्य आयोजन, राजकुमार चौबे बोले - अयोध्या और काशी से भी अधिक विकसित होगा बक्सर Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Rail Project Approval: पूर्व मध्य रेलवे की 12 परियोजनाओं के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी, खर्च होंगे इतने करोड़ Bihar Politics : नहीं गिरफ्तार हुए जीवेश मिश्रा तो दरभंगा में होगा चक्का जाम, बोले तेजस्वी यादव –मोदी के मंत्री खुद दे रहे मां -बहनों को गाली Naxal Encounter: एक करोड़ के इमानी प्रवेश दा समेत तीन नक्सली ढेर, मौके से तीन AK-47 बरामद; झारखंड पुलिस का ऑपरेशन शिक्षा विभाग में कलंक कथा : भ्रष्टाचार की जांच पर 'मौन' के क्या हैं मायने ? मोतिहारी के इस प्रखंड के 29 विद्याालयों में लगभग 5-5 लाख का फर्जी बिल..1.5 करोड़ की निकासी ! एक-एक स्कूलों की लिस्ट देखें.. Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

बिहार : लड़की के साथ गलत काम करता था बॉयफ्रेंड, मना किया तो गंदा वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

बिहार : लड़की के साथ गलत काम करता था बॉयफ्रेंड, मना किया तो गंदा वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

18-Jul-2022 07:59 PM

By

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के रामनगर में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के चक्कर में फंसी एक युवती ने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। इसी दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। अब जब युवती शादी करने की बात कहती है तो युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।


दरअसल, बीते 8 जुलाई को युवक ने किसी बहाने से लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की ने मना किया तो युवक ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो लड़की उसके साथ चली गई। इस दौरान आरोपी लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बात की जानकारी लड़की के माता-पिता और गांव के लोगों को लगी तो पंचायत बुलाई गई।


पंचायत ने दोनों की शादी का फैसला कर दिया। शादी के लिए 15 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया और जब शादी का समय आया तो लड़का इससे मुकर गया। आरोपी युवक लड़की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।