Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार Bihar News: राजद की चिंता बढ़ाने ओवैसी आ रहे बिहार, 'ढाका' में जनसभा को करेंगे संबोधित Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट Bihar Job Alert: बिहार में बंबर बहाली, सहायक अभियंता के 1024 पदों के लिए BPSC ने जारी किया विज्ञापन; ये है लास्ट डेट
30-Dec-2024 03:46 PM
By First Bihar
Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान(Governor Arif Mohammad Khan) आज पटना (patna)पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावे नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अच्छी तरह से जानते हैं कि बिहार का क्या गौरवशाली इतिहास रहा है और भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास में बिहार का क्या योगदान है, उसके नाते इस दायित्व का महत्व है उसको देखते हुए पूरी कोशिश करूंगा कि यहां कि जो गौरवशाली परंपराएं हैं, जो ऐतिहासिक धरोहर है उसके अनुरूप यहां पर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकूं।
बता दें कि बीते 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था।केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को केरल का गवर्नर नियुक्त किया गया था। इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वहीं ओडिशा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया था।
वहीं डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का गवर्नर बनाया गया था। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया था जबकि डॉ. विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल बनाया गया था।