26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट Bihar News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख मुआवजे का भी आदेश Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार
13-Oct-2022 11:32 AM
By
ARRAH: खबर भोजपुर से है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव की है। यहां आपसी विवाद को लेकर वर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच पहले तो जमकर मारपीट हुई और इसके बाद जमकर हुई गोलीबारी की घटना में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक शख्स की पहचान कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान के 24 वर्षीय बेटे हरेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का कोरी पंचायत के मुखिया संजय चौधरी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुखिया संजय चौधरी और उनके परिवार के लोग अक्सर पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान और उनके परिजनों से गाली गलौज किया करते थे। इस बात की शिकायत पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान कई बार पुलिस से भी कर चुके थे। बावजूद इसके आरोपी मुखिया और उसके परिजन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे।
इसी बीच बुधवार की देर रात जब पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान का बेटा अपने दादा का लिए खाना लेकर घर के बाहर जा रहा था। तभी मुखिया संजय चौधरी और उसके परिवार के अचानक वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पूर्व मुखिया हरेश पासवान को गोली लग गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
आनन-फानन में परिजनों उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थित बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।