100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम Bihar Dsp Transfer: बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग, पूरी सूची देखें.... Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 105 अधिकारियों का तबादला, वेटिंग वाले 59 अफसरों को मिली नई जगह, पूरी लिस्ट देखें.... Patna News: पटना पश्चिम के दानापुर-नौबतपुर-खगौल-बिक्रम के इन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी...न्यायालय में भेजा गया प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें.. गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह
13-Jan-2023 07:24 PM
By
JAMUI: जमुई पुलिस और एसएसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुख्यात नक्सली प्रवेश दा की बेहद करीबी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर सरकार ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। महिला नक्सली के साथ पुलिस ने एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो हार्डकोर नक्सली का भाई बताया जा रहा है। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने चकाई थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका की अपने एक रिश्तेदार के घर आई हुए थी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। महिला नक्सली के साथ गिरफ्तार शख्स की पहचान ज्योति सोरेन के रूप में हुई है, जो वो हार्डकोर नक्सली बबलू सोरेन का भाई बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। हार्डकोर नक्सली रेणुका बिहार और झारखंड का आतंक कुख्यात नक्सली प्रवेश दा की बेहद करीबी मानी जाती है।
हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका मुंगेर के धरहरा प्रखंड के सराधी गांव की रहने वाली है। रेणुका की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल पुलिस ने रेणुका की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि रेणुका की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उससे महत्पूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।