DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा?
04-Nov-2024 10:19 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के सासाराम में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी मोड़ के पास की है।
मृतक दंपति की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के बाई डेहरी गांव के रहने वाले विनोद कुमार सिंह और उसकी पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार सिंह की पत्नी चिंता देवी बीमार थी। विनोद सिंह बीमार पत्नी को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाइक से लेकर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
ट्रक की ठोकर से दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची सूर्यपुरा थाना की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।