JAMUI: डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के 4 गुर्गों को दबोचा Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश Bettiah Raj Land: बेतिया राज की जमीन को लेकर आया नया अपडेट, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिए यह आदेश Bihar Crime News: जीजा ने चाकू गोदकर ले ली साले की जान, पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचा था युवक Bihar Crime News: जीजा ने चाकू गोदकर ले ली साले की जान, पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचा था युवक SAHARSA: BCA के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें.. कब होगा एग्जाम? Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, जानें.. कब होगा एग्जाम?
04-Nov-2024 02:33 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में घर से लापता बुजुर्ग शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए NH31 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगाम किया। घटना बाढ़ के जलगोविंद गांव की है।
बताया जा रहा है कि रविवार को जलगोविंद गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में 22 वर्षीय रौशन कुमार का सिर फट गया था। उपद्रवियों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था।बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। इसी बीच रविवार की शाम रौशन के पिता संतोष महतो अचानक घर से लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब उनका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस अपने स्तर से लापता संतोष महतो का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच संतोष महतो का शव गड्ढे से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और एनएच को जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।