Shikhar Dhawan: भारतीय सेना का अपमान करने वाले शाहिद अफरीदी को शिखर धवन का करारा जवाब, कहा “और कितना गिरोगे?” CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला? CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: दामाद की हत्या के आरोप में बाप-बेटे ने वर्षों काटी जेल की सजा, 10 साल बाद दूसरी पत्नी के साथ घर लौटा शख्स Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से बनें कई रिकार्ड, क्रिकेटर के पैतृक गांव ताजपुर में जश्न Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब
11-Nov-2024 02:46 PM
By First Bihar
GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किन कारणों से महिला जवान ने मौत को गले लगाया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है।
मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान विभा कुमारी को रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विभा कुमारी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। किस बात को लेकर वह परेशान थी, इसकी जानकारी किसी को नही है। सोमवार को पुलिस लाइन के बैरक में उसका शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया।
इस घटना के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला पुलिस जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला जवान विभा कुमारी ने आखिर आत्महत्या क्यों की है। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने महिला जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
रिपोर्ट- नितम राज