सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
11-Sep-2022 09:28 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। नाबालिग लड़की बगल के गांव के रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव के बाहर पहुंची थी। इसी दौरान 4-5 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। पहले तो उसके साथ छेड़खानी की और बाद में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं लफंगों ने रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस के गांव के रहने वाले एक लड़के से मिलने के लिए सुनसान इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान गांव के 4-5 लफंगों की नजर उसपर पड़ी। आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही लेकिन उन्हें दया नहीं आई। सभी मनचलों ने लड़की के साथ बारी-बारी रेप किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
देर शाम लड़की जंदाहा थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने गांव के ही पांच लड़कों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।