UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं Donald Trump Apple India: क्या भारत में Apple iPhone का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा? ट्रंप के बयान ने मचा दी हलचल... Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान
12-Jan-2023 01:02 PM
By RANJAN
SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं या किसी न किसी जिलें से गोलीबारी, हत्या, लूट- पाट, छिनतई की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब बिहार के सासाराम से गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। यहां पंचायत समिति सदस्य के घर के ऊपर गोलीबारी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के आवास पर कुछ लोगों ने फायरिंग की गई है। इस दौरान उनके गाड़ी के पिछले शीशे पर गोली के निशान भी नजर आ रहे हैं। नहौना गांव में पंचायत समिति रीता कुमारी के पति सनी देओल चंद्रवंशी भाजपा के कार्यकर्ता है। इनके घर के ऊपर की गई इस फायरिंग की मुख्य वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
इस घटना को लेकर पंचायत समिति के पति सनी देओल चंद्रवंशी ने कहा कि, बीते रात उनको फ़ोन कर धमकी दी गई कि, हमलोग तुम्हारे घर पर आ रहे हैं। लेकिन, मुझे लगा ये लोग झूठी धमकी दे रहे हैं, लेकिन धमकी देने वाले लोगों की बात को ध्यान न देते हुए अपने परिवार के साथ सो रहे थे उसी दरमियान घर के दरवाजे के पास गोली चलाई गई और गाड़ी के ऊपर भी गोली चलाई गई। उन्होंने कहा कि, एक जाति विशेष के द्वारा हमारा किया गया। ये लोग हमेशा ऐसा करते रहते हैं। उन्होंने बताया युवक और गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान महबूब अंसारी के रूप में किया जाता है। यह पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपी रह चूका है। वहीं, धमकी देने वाले युवक का नाम सोनू कुमार है। यह भी इसी गांव में वार्ड पार्षद है। उन्होंने कहा कि, इस घटना की पुलिस प्रसाशन को दे दी गई है।
इधर, इस घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। जांच ख़त्म होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।