सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
19-Jul-2024 07:59 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के मोतिहारी में निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान दम घूटने से 4 मजदूरों की मौत कल हो गयी थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। आज फिर दो लोगों की मौत शौचालय का सेंट्रिंग खोलने के दौरान गैस की वजह से टंकी में गिरने से हो गयी। इस बार बिहार के गोपालगंज में यह घटना हुई है। इस घटना में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
घटना गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है। जहां शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतकों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 37 वर्षीय सुधीर दुबे, बरौली थाना क्षेत्र के कोटवां गांव शमशाद मियां के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में मृतक सुधीर दुबे का मकान बन रहा है। सुधीर दुबे ने नव निर्मित में शौचालय का टंकी बनवाया था। जिसका सेंट्रिंग खोलने के लिए कोटवां गांव निवासी मजदूर शमसाद मियां को उन्होंने बुलाया था। सुधीर दुबे के बुलावे पर वह अपने साथ एक और मजदूर को लेकर शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के लिए आया हुआ था। जैसे ही शमसाद ने टंकी का स्लैब हटाया अंदर से तेज गैस निकलने लगी। जिसके कारण उसका दम घूटने लगा और वह टंकी में जा गिरा।
शमसाद के टंकी में गिरते ही घर का मालिक सुधीर दुबे मजदूर को बचाने पहुंचे। सुधीर दुबे ने जैसे ही टंकी के अंदर झांका वो भी गैस के प्रभाव में आ गये और वो भी टंकी में ही गिर पड़े। जैसे ही वहां काम करने वाले अन्य मजदूर की नजर गयी वो भी टंकी के पास पहुंच गया। गैस के चपेट में आने से वो भी अचेत हो गया। जिसके बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद अचेत पड़े मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया।
वही शौचालय की टंकी में गिरे शमसाद और सुधीर दुबे को निकालने की कोशिश की गयी लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों शव को टंकी से बाहर निकाला। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।