ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला कांग्रेस ने चेहरा हटाकर PM मोदी को बताया गायब, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बोला जमकर हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी

बिहार में ऑनर किलिंग का मामला: प्रेमिका से शादी के बाद लड़के की हत्या

बिहार में ऑनर किलिंग का मामला: प्रेमिका से शादी के बाद लड़के की हत्या

29-Aug-2022 02:21 PM

By

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक को प्यार करने की सजा मोहब्बत के दुश्मनों ने ऐसी दी जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। युवक की पहले शादी करवाई गयी तब तक उसे यह पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। लेकिन शादी के कुछ देर बाद उसे ऐसी सजा दी गयी जिसके उसने कल्पना तक नहीं की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने शादी के बाद उसकी इस कदर पिटाई किया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं वही पीड़िता भी इंसाफ मांग रही है।


मृतक के परिजनों का कहना है कि पहले बेटी से शादी रचाई फिर उसके बाद उनके बेटे की पीट-पीट कर जान ले ली। उनके बेटे को लड़की वालों ने इस कदर पीटा की पटना में इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नानपुर थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरत में हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


मृत युवक की पहचान राजू राम के रूप में हुई है जिसका अफेयर पास के गांव की रहने वाली लड़की से चल रहा था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। इस बात की जानकारी जब लड़की वालों को हुई तो वो गुस्से से लाल हो गये। मृतक के पिता की माने तो बीते 10 अगस्त को लड़की के चाचा ने धोखे से दोनों को रतनपुरा गांव में बुलाया और फिर दोनों की पहले शादी करवाई। फिर लड़के की जमकर पिटाई कर दी। 


पिटाई से घायल युवक को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लड़के वालों ने आनन फानन में दोनों प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन लड़के की हालत गंभीर होता देख परिजन पटना ले गये। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टूकड़े को खो चुके परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।