Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? Bihar News: गयाजी के सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत, भीषण गर्मी या है कोई और वजह? बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह
02-Jun-2024 08:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार को लेकर लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस दफे एग्जिट पोल में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर से एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल चिराग पासवान को लेकर हो रहा है। आखिर पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी का क्या हुआ?
दरअसल,लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि कई एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सभी 5 सीटें मिल रही हैं।
जानकारी हो कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत की है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की लिगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं। चिराग फिलहाल सभी सीटों पर बहुमत में नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली में अपने कैंडिडेट उतारे थे। इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 और आइएनडीआइए को सात से दस सीटों का अनुमान किया गया है। जबकि सी वोटर के मुताबिक NDA को बिहार में 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया को 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।