ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, किशनगंज-अररिया-पूर्णिया-सुपौल में हो रही भारी बारिश

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, किशनगंज-अररिया-पूर्णिया-सुपौल में हो रही भारी बारिश

13-Jun-2022 04:26 PM

By

DESK: बिहार के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार था। लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। बिहार के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार के किशनगंज,अररिया,पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश हो रही है। यू कहे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन आज बिहार में हो गया है। 


मानसून का प्रभाव किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और सुपौल जिलों में देखने को मिल रहा है। इस साल भी मानसून ने अपने सामान्य आगमन तिथि 13 जून को राज्य में दस्तक दे दी है। अगले 4-5 दिनों के दौरान बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल है। 


15 से 17 जून के दौरान राज्य के अन्य जिलों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जतायी जा रही है। जून 2022 के दौरान तलहटी वाले जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है।