ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव

बिहार में मानव तस्करी का बड़ा गिरोह सक्रिय! सीमावर्ती इलाकों से पटना और दिल्ली भेजी जा रहीं उज्बेकिस्तानी बालाएं

बिहार में मानव तस्करी का बड़ा गिरोह सक्रिय! सीमावर्ती इलाकों से पटना और दिल्ली भेजी जा रहीं उज्बेकिस्तानी बालाएं

15-Apr-2022 03:19 PM

By

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्कर सक्रिय हैं। पटना में सक्रिय देह व्यापार गिरोह अब उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अवैध तरीके से भारत लाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में उतार रहा है। नेपाल के रास्ते उज्बेकिस्तान की लड़कियों को बिना किसी विजा के बिहार में लाकर उनसे देह व्यापार कराने की बात सामने आई है। बिहार में उज्बेकिस्तान की लड़कियों को अनैतिक धंधे में उतारने की सूचना के बाद दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय को अलर्ट किया है।


हाल के दिनों में दिल्ली में तीन उज्बेकी महिलाओं की दलालों के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। टूरिस्ट विजा पर भारत में प्रवेश कर ये महिलाएं देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाई गई हैं। बिहार के सीमावर्ती अररिया,किशनगंज और जोगबनी जैसे इलाके में बिना किसी विजा के उज्बेकिस्तान की लड़कियों के भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की सूचना से पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने अररिया, किशनगंज, जोगबनी, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल पुलिस को अलर्ट किया है।


ऐसी जानकारी मिली है कि सीमांचल के इन जिलो में दलाल नए नए तरीके अपना कर उज्बेकिस्तान की लड़कियों को सीमा पार कराते हैं। दलाल SSB को चकमा देने के ले स्थानीय लोगों की मदद लेते हैं और उज्बेकिस्तान की लड़कियों को पटना और दिल्ली पहुंचा रहे हैं। देह व्यापार के लिए उज्बेकी लड़कियों से 25 हजार रुपये में सौदा तय होता है। व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए गिरोह के सदस्य अपने खास ग्राहकों तक विदेशी लड़कियों को पहुंचाते हैं।


राजधानी पटना और दिल्ली के अलावे देश के दूसरे शहरों में भी गिरोह मोटी रकम लेकर विदेशी लड़कियों को ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। गिरफ्तार उज्बेकी महिलाओं के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसी भी बाते सामने आ रही हैं कि कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो वैध वीजा पर भारत आ तो रही हैं लेकिन वीजा खत्म होने के बावजूद अपने देश वापस नहीं लौट रही हैं।