Hindi News / news / बिहार में लॉकडाउन जारी: पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टी हुईं रद्द

बिहार में लॉकडाउन जारी: पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टी हुईं रद्द

1st Bihar Published by: Updated May 06, 2021, 11:54:40 AM

बिहार में लॉकडाउन जारी: पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टी हुईं रद्द

- फ़ोटो

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना के इस चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने पूरे बिहार में 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। 




सभी प्रकार का अवकाश अगले आदेश तक रद्द किया गया है। विशेष परिस्थिति में छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है। लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन में राज्य पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसे लेकर सरकार ने यह निर्देश जारी किया है।