BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
05-May-2022 09:14 AM
By
PATNA : कल-कारखानों में ऐसे कई कामगार हैं, जिनसे ओवरटाइम के नाम पर आठ घंटे से ज्यादा काम कराया जाता है। लेकिन अब उन्हें उनकी मेहनत का अलग से लाभ मिलेगा। श्रम संसाधन विभाग ने नियमावली बनाई है, जिसमें बिहार के निबंधित कल-कारखानों में आठ घंटे से ज्यादा काम करने वाले कामगारों को अब दोगुना वेतन देना पड़ेगा। इस फैसले से राज्यभर के निबंधित आठ हजार से ज्यादा कारखानों के दो लाख से अधिक कामगारों को फायदा होगा।
नयी नियमावली के मुताबिक़ आठ घंटे से ज्यादा काम कराने पर कारखाना मालिक को कामगारों को दोगुना वेतन देना पड़ेगा। यह नियमावली कामगारों व नियोक्ताओं के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए तैयार की गई है। इसमें निर्धारित किया गया है कि निबंधित कारखानों में काम करने वाले कामगारों से तय अवधि में ही काम कराया जाए। सप्ताह में एक साप्ताहिक अवकाश को मिला कर कामगार को अपने काम के लिए अधिकतम 48 घंटे ही देना होगा। अगर इसके अलावा उनसे काम लिया जाता है तो इसके लिए अलग से वेतन भुगतान किया जाएगा।
वही, जिस फैक्टरी में 500 कामगार होंगे, वहां एक सुरक्षा अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी। इससे ज्यादा कामगार होने पर अतिरिक्त कामगारों की बहाली की जायेगी। खतरनाक प्रक्रिया वाले कारखानों में 250 कामगारों पर ही एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इतना ही नहीं, कारखानों में सुरक्षा समिति गठित की जायेगी, जिसमें नियोक्ता के अलावा कामगारों का प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।