MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल
03-Mar-2023 06:12 PM
By First Bihar
PATNA: स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। कई जिलों के एसीएमओ को सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉक्टर श्रवण कुमार को पटना का सिविल सर्जन बनाया गया है। गया के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रहे श्रवण कुमार नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
वहीं वैशाली के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमिताभ कुमार सिन्हा खगड़िया के सिविल सर्जन बनाए गये हैं। डॉ. राम कुमार प्रसाद नवादा के सिविल सर्जन तो डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप जमुई के सिविल सर्जन बने हैं। डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव औरंगाबाद के सिविल सर्जन बनाए गये हैं। वही डॉ. शादा खातुन उस्मानी को जहानाबाद, डॉ. श्रीकांत दूबे को पश्चिम चंपारण का सिविल सर्जन बनाया गया है। वही पटना की क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. विभा कुमारी को निदेशक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान पटना बनीं है।
सीवान के रहने वाले और नालंदा के पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक डॉ. ज्ञान भूषण को पटना प्रमंडल क्षेत्रीय अपर निदेशक बनाया गया है। रोहतास निवासी पटना सचिवालय चिकित्सा पदाधिकारी. राजकीय औषधालय डॉ. विजय प्रकाश को शेखपुरा का सिविल सर्जन बनाया गया है। पटना के रहने वाले और अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, संचारी रोग, भोजपुर डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा को बक्सर का सिविल सर्जन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।