Bihar Crime News: बिहार में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, डेढ़ दर्जन लड़कियों के साथ कई लड़कों को पुलिस ने पकड़ा छातापुर में पैनोरमा ग्रुप का नया प्रोजेक्ट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'बंधन पैनोरमा होटल' का भूमि पूजन Success Story: इंजीनियर का बेटा बना IAS अधिकारी, दो बार असफलता के बाद भी नहीं टूटे हौसले, तीसरी बार UPSC में मिली सफलता Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया Bihar Crime News: ई-रिक्शा चालक की हत्या से हड़कंप, जांच के बाद हैरान रह गई पुलिस Bihar Education News: शिक्षकों के वेतन को लेकर शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने क्या कहा ? चिट्ठी पढ़वाने लगे..... Caste census: जिस जातिगत जनगणना का पंडित नेहरू और राजीव गाँधी ने किया था विरोध, अब राहुल क्यों दे रहे हैं जाति पर ज़ोर? Bihar Mausam Update: अभी-अभी बिहार के इन चार जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना, कौन-कौन जिले हैं शामिल... West Bengal: शौचालय की दीवार पर चिपका दिया पाकिस्तानी झंडा, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस Life Style: गर्मी में स्मार्टफोन को चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, ओवरहीट से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
14-Jan-2024 11:23 AM
By BADAL ROHAN
PATNA: पूरा बिहार भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है और घर से निकलना भारी पड़ रहा है। ठंड के कारण लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां ठंड लगने से एक महिला सिख श्रद्दालु की मौत हो गई।
दरअसल, 357 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब पहुंच रहा है। हरियाणा के जमुना नगर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब पहुंचा था, जत्था में शामिल एक महिला श्रद्धालु की ठंड लगने से तबियत खराब हो गई।
परिजनों ने आनन फानन में बीमार महिला को इलाज के लिए पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि इससे पहले पश्चिम चंपारण में भी स्कूल जाने के दौरान 9वीं के छात्र की ठंड लगने से मौत हो गई थी। ऐसे में कहा जा रहा है बिहार में ठंड अब जानलेना हो गई है।