ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप

कैमूर जिले के मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना और जहर देकर हत्या का आरोप लगाया।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR: कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सास और पति के खिलाफ प्रताड़ित करने और जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।


 इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के मुजान गांव की है। मृतका की पहचान मुजान गांव निवासी लाल बाबू मुसहर की 20 वर्षीय पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायकेवाले पहुंचे और जिसके बाद मोहनिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।


 शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुरालवाले शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता थे। उन्होंने मृतका की सास और पति पर जहर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। 


इस संबंध में लिखित शिकायत की गयी है और प्राथमिक दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।  फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, विवाहिता की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है, गांव में मातम पसरा है और लोग आपस में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मोहनिया पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिजनों का आरोप सही साबित हुआ तब आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें